फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बंदर कूदने से भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत; इकलौती बेटी के सिर से उठा मां का साया

Sat, 23 Dec 2023 12:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घटना उस समय हुई जब महिला सुबह- सुबह कपड़े धो रही थी। उसकी बेटी किसी काम से बाहर गई थी। दीवार गिरने की वजह बंदर का कूदना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
wall collapse in mau - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेबीर मोहल्ले में शनिवार की सुबह दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। दीवार गिरने की वजह बंदर का कूदना बताया जा रहा है। घटना उस समय हुई जब महिला कपड़े धो रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड 6 गांगेबीर मोहल्ला निवासी प्रभावती के पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी इकलौती बेटी के साथ घर में रहती थी। शनिवार की सुबह उसकी बेटी किसी काम से बाहर गई। इस दौरान प्रभावती अपने आंगन में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान एक बंदर पड़ोस के घर के दूसरे तल पर बने दीवार पर कूद गया। जिससे दीवार भरभरा कर महिला के ऊपर गिर पड़ी। 

अचानक दीवार ढहने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन मलबे से महिला को निकाला और उसे फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मधुबन एसओ रविंद्रनाथ राय तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

पहले पिता अब मां का भी छूटा साथ, रो- रोकर बेटी का बुरा हाल
हादसे के बाद मृतका की इकलौती बेटी 17 वषीय पूनम का रो- रोकर बुरा हाल है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते पूनम के पिता शंकर राजभर की मौत से उसके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता की मौत के बाद जहां मां के सहारे अपना जीवन काट रही थी। वहीं शनिवार को हादसे ने उसकी मां को भी छीन लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें