फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उधर कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली में तो इधर देहरादून में गुटबाजी के चलते भिड़े कांग्रेसी, तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 06:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ हरीश रावत के समर्थक कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद शुक्रवार को जहां एक ओर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय सभी बड़े नेता दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर मौजूद रहे तो वहीं देहरादून कार्यालय में गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता आपस में ही लड़ पड़े। कांग्रेस पार्टी के भीतर मची उथल-उपुथ थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस वक्त दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता हाईकमान के साथ सुलह की टेबल पर बैठे थे, ठीक उसी वक्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे चल रहे थे। 

Harish Rawat: हरीश रावत का पुराना तरीका है दबाव बनाना, पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े

जानाकरी के मुताबिक शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह पर एक गुट के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इस बीच पार्टी संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी और दूसरे कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग शाह पर पूर्व सीएम हरीश रावत को अपशब्द कहने का आरोप लगा रहे हैं।

घटना के बाद कांग्रेस भवन में ही मीडिया से बात करते हुए पूर्व दर्जाधारी रहे शाह ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी रहे हैं और पिछले 21 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं। आज कुछ लोगों ने उन पर बेवजह के आरोप लगाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र शाह ने कहा कि हरीश रावत के नाम पर कुछ लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं, वातावरण खराब कर रहे हैं। उन्होंने कभी हरीश रावत या किसी और के लिए कोई अपशब्द नहीं कहे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इधर, इस मामले में महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा यदि इस मामले में कोई हरीश रावत का नाम घसीट रहा है तो यह सरासर गलत है।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र शाह ने कहा कि पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। सभी बड़े नेताओं के दिल्ली में बैठक में व्यस्त होने की वजह से उनकी बात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें