फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 17 Jul 2019 05:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सदर थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई के अनुसार एक युवक का शव बाड़मेर जिले के सनावड़ा गांव में पाया गया जिसकी पहचान बगताराम माली (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बिश्नोई ने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है, मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें