फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: होली महोत्सव में डीजे पर मस्ती के दौरान हुआ बवाल,  पथराव और फायरिंग के बाद फैली दहशत

Sun, 20 Mar 2022 06:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

होली महोत्सव में डीजे पर मस्ती और गुलाल उड़ाते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव हुआ और देखते ही देखते फायरिंग हो गई। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमांपुर कस्बे में शनिवार की दोपहर होली महोत्सव के दौरान डीजे पर मस्ती करते व गुलाल उड़ाते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग व पथराव हुआ और वाहनों के शीशे आदि तोड़ दिए गए। आरएसएस के नगर कार्यवाह गौरव कुमार गुप्ता ने इस मामले में 13 आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर कराई है। एफआईआर में 50 से 60 लोग अज्ञात दर्शाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने थाने से लेकर बाजारों तक प्रदर्शन किया। कुछ देर बाजार भी बंद रखे। बाद में एएसपी व सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया, तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार को दोपहर के समय होली महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे और गुलाल उड़ा रहे थे, तभी अपनी बाइकों पर आरोपी युवक मयंक कुमार, हर्ष कुमार, ऋषभ कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बिट्टू यादव, अभिनव कुमार, चेतन कुमार, दिव्यांश कुमार, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, अजीत ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

आरोप है कि सभी आरोपी अवैध हथियारों से लैस थे। उन्होंने फायरिंग करके लोगों को डराया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े की सूचना पर 50-60 लोग आरोपियों की ओर से और पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर भी ये लोग नहीं माने। इस दौरान कई लोग चुटैल हो गए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन


आरएसएस के नगर कार्यवाह की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर में 13 लोगों को नामजद किया और 50-60 लोग अज्ञात दर्शाए हैं। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इसके बाद व्यापारी बारहद्वारी बाजार में धरने पर बैठ गए और कुछ देर बाजार भी बंद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सहावर अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें