वित्त मंत्री के साथ प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
मूर्तिकला के लिए पिंकसिटी जयपुर फेमस है। यहां के मूर्तिकारों के एक दल ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, वित्त मंत्री संतोष गंगवार और अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की और देवी—देवताओं की मूर्तियों को जीएसटी से मुक्त रखने की अपील की।
मूर्तिकार समाज का प्रतिनिधि मंडल जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और विधायक मोहनलाल गुप्ता के साथ दिल्ली पहुंचा। वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मूर्तियों पर जीएसटी लागू होने से इस राजस्थान की मूर्तिकला प्रभावित होगी।
केंद्रीय मंत्रियों ने मूर्तिकारों की इस मांग पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में आदि गौड़ ब्राह्मण मूर्ति कलाकार संस्थान से अध्यक्ष सत्यनारायण पांडे, मंत्री सियाराम शर्मा, मूर्तिकार विकास समिति अध्यक्ष लोकेश समेत अन्य लोग शामिल थे।