फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: समरहिल के जंगल में पेड़ से लटका मिला जिला परिषद सदस्य का शव

Tue, 23 Nov 2021 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कविता ने प्रदेश विश्वविद्यालय से इतिहास में एमफिल की थी। इसके अलावा उसने यूजीसी नेट भी पास किया था। कविता समरहिल क्षेत्र में एक किराये के कमरे में रहती थी और पीएचडी की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन
कविता कंटू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर उपमंडल के झाकड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य कविता कंटू का शव शहर के समरहिल इलाके में पेड़ से लटका मिला है। 26 वर्षीय कविता रामपुर के गांव मझौली की रहने वाली थी और समरहिल के सांगटी क्षेत्र में एक किराये के कमरे में रहती थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे एचपी यूनिवर्सिटी जा रहे कुछ छात्रों ने सांगटी के साथ लगते जंगल में युवती का शव लटका देखा।

विज्ञापन


छात्रों ने बालूगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बालूगंज थाना प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शव बुरांस के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

मृतका कविता कंटू उपमंडल रामपुर के झाकड़ी वार्ड से जिला परिषद सदस्य थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कविता ने प्रदेश विश्वविद्यालय से इतिहास में एमफिल की थी। इसके अलावा उसने यूजीसी नेट भी पास किया था। कविता समरहिल क्षेत्र में एक किराये के कमरे में रहती थी और पीएचडी की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें