सरकारी कार्यालयों में कम पहुंचे लोग
सोमवार को सरकारी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रहा लेकिन अधिकारी दूसरी जगहों पर काम में व्यस्त दिखे। जजी, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालयों में लोगों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही।
व्यापारियों की बात
स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा लेकिन बाजार को अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता है। पुलिस और प्रशासन को अब स्थिति सामान्य करने की ओर बढ़ना चाहिए।
- हर्षवर्धन पांडे, महामंत्री, प्रांतीय उदयोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
बाजार खोलने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं होने से ग्राहक बाजार में नहीं आए। सुबह पुलिस ने भी दुकानें एक बार बंद करा दी थीं। सिटी मजिस्ट्रेट से अनुरोध के बाद बाजार खुला।
- राजीव अग्रवाल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष
भय तो नहीं है लेकिन बाजार में ग्राहक नहीं हैं। इस समय त्योहार का सीजन चल रहा है और बाजार बंद होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। मीरा देवी, सदर बाजार।