फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: RTI कार्यकर्ता की हत्या, सोशल मीडिया पर लिखता था सरपंच के खिलाफ

Wed, 27 Sep 2017 09:33 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
हत्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना में आरटीआई के एक कार्यकर्ता की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वह सरपंच के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखता था। बुधवार को गिरफ्तार हत्या के आरोपियों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में सुमावली के निवासी मुकेश दुबे की मंगलवार को सुमावली के नजदीक मटकोरा के हार में लाश मिली थी। आरोपियों ने उसे इतनी बुरी तरह मारा था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर सुमावली की सरपंच के पति व उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी और बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों में सरपंच का पुत्र विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर, बहनोई भारत सिंह गुर्जर और उसका पुत्र योगेश गुर्जर शामिल हैं। तीनों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से आरटीआई कार्यकर्ता मुकेश दुबे सोशल मीडिया पर सरपंच व उसके परिवार के खिलाफ लिखता रहता था और शिकायतें डालता था। इससे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें