फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने राजद छोड़ी, विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

Fri, 14 Feb 2020 10:14 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Chandrika Ray - फोटो : ANI
विज्ञापन

लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय ने गुरूवार को राजद छोडने का एलान कर दिया और ऐसा माना जा रहा है कि उनका अगला पड़ाव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू होगी। चंद्रिका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित हैं और उनमें उनका पूरा विश्वास है।

विज्ञापन


उन्होंने नीतीश से हाल ही में मुलाकात कर राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि वह अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में सभी को उचित समय पर सूचित करेंगे । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब राजद को एक छोटी सी मंडली नियंत्रित कर रही थी, जिससे कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। चंद्रिका ने यह भी दावा किया कि राजद के कई और विधायक विधानसभा चुनाव के समय पार्टी को छोड़ सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पुत्र और बिहार के परसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रिका राय का राजनीतिक जीवन तीन दशक का है। उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस एवं राजद के नेता के रूप में काम किया है ।
विज्ञापन


राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव के साथ चंद्रिका की बेटी ऐश्वर्या का विवाह हुआ था पर अब तेजप्रताप द्वारा तलाक का मामला अदालत के समक्ष विचराधीन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें