फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: फर्जी हलाल प्रमाण पत्र मामले में एक बड़े मुस्लिम धर्मगुरु के मास्टरमाइंड होने की आशंका, मिले साक्ष्य

Wed, 14 Feb 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसटीएफ को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। धर्मगुरु की भूमिका की जांच जारी है। साक्ष्यों की तस्दीक करने के बाद उन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
एसटीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी हलाल प्रमाण पत्र जारी करने के खेल के पीछे बतौर मास्टरमाइंड एक बड़े मुस्लिम धर्मगुरु का नाम सामने आ रहा है। एसटीएफ को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। धर्मगुरु की भूमिका की जांच जारी है। साक्ष्यों की तस्दीक करने के बाद उन पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


18 नवंबर 2023 को ऐशबाग निवासी भाजपा के अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने हजरतगंज थाने में फर्जी हलाल प्रमाण जारी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। केस एसटीएफ को ट्रांसफर हो गया था। एसटीएफ ने सोमवार को मुंबई से हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना हबीब यूसुफ, उपाध्यक्ष मौलाना मुदस्सिर, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद ताहिर जाकिर हुसैन चौहान और ट्रेजरार मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसटीएफ ने यह भी खुलासा किया था कि पूरा खेल मोटी रकम वसूलने के लिए किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक फर्जी हलाल प्रमाण पत्र जारी करने का मास्टरमाइंड एक मुस्लिम धर्मगुरु हैं।

18 कंपनियों के बारे में मिली जानकारी
आरोपियों ने सैकड़ों कंपनियों को हलाल प्रमाण पत्र जारी किए। मगर इससे संबंधित लेखाजोखा उपलब्ध नहीं कराया। एसटीएफ ने अपने स्तर से 18 कंपनियों के बारे में जानकारी जुटा ली है। कंपनियों का ब्योरा खंगाल रही है। कंपनी के संबंधित अधिकारियेां से भी एसटीएफ पूछताछ करेगी। किसी के खिलाफ साजिश या मिलीभगत के साक्ष्य मिलेंगे तो उनको आरोपी बनाया जाएगा। वरना गवाह बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


बैंक खातों में बड़ी रकम का लेनदेन, विदेशी ट्रांजेक्शन पर नजर
सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कराए हैं। उनका विवरण भी जुटाया है। इससे पता चल सकेगा कि खातों में कहां-कहां से किसने रकम भेजी और आरोपियों ने किनको पैसे भेजे। खासकर विदेशी ट्रांजेक्शन पर नजर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें