जनपद में 315 शिक्षक
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों पर जनपद में 315 अध्यापक परिषदीय विद्यालयों में नौकरी कर रहे हैं। बीएसए राकेश सिंह ने शिक्षकों की सूची हाल ही में एसआईटी को सौंपी थी। इसमें 25 शिक्षकों के अंकपत्र फर्जी होने की आशंका जताई जा रही। शिक्षकों के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर विवि एसआईटी को रिपोर्ट सौंप चुका है।
दस वर्षों का विवरण तलब कर एसआईटी ने वर्ष 2004 से 2014 के बीच संस्कृत विश्वविद्यालय की डिग्री पर शिक्षक बने अभ्यर्थियों का ब्योरा बेसिक शिक्षा विभाग से तलब किया है। चयनित शिक्षकों के सभी विवरण सहित तत्कालीन बीएसए का भी नाम मांगा गया है।
जांच के संबंध में समीक्षा छह को
शासन ने संस्कृत विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे अध्यापकों की जारी जांच के संबंध में समीक्षा बैठक छह जुलाई को बुलाई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के बीएसए के अलावा एसआईटी की टीम भी मौजूद रहेगी।