फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में नये सुरक्षा बल कैंप पर नक्सली हमला: नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 आईईडी भी मिले, पुलिस सर्चिंग जारी

Thu, 15 Feb 2024 04:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) से हमला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Naxalite attack in Bijapur: नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के नए कैंप पर यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ) से हमला किया है। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुंडम में सुरक्षाबलों के नये कैम्प पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। मौके से 5-5 किलो के 6 आईईडी जवानों ने बरामद किए हैं। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नया कैंप बनाया है। कैम्प स्थापना के बाद दोपहर 1 से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने बीजीएल से कैम्प पर हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 आईईडी बरामद किये गये हैं।

बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली 
पुलिस सूत्रों की माने, तो यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों का प्रभाव करने के लिए कैंपों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि नक्सलियों की उपस्थिति को कम किया जा सके। नक्सलियों ने आज निर्माणाधीन कैम्पों पर हमला कर दिया, ताकि काम रुक जाये, लेकिन जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें खदेड़ किया। साथ ही जवानों ने नक्सलियों के आईईडी को  निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे, लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें