फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में बल्लन के ठिकाने पहुंची ईडी की टीम, फर्जी डीडी कांड मामले में खंगाले दस्तावेज-संपत्ति आंकी

Wed, 14 Feb 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी

सार

कटनी जिले में एक बार फिर ईडी की टीम ने दबिश दी है। पूरा मामला डीडी कांड से जुड़ा हुआ है। जिसे वर्ष 2016 में शराब ठेकेदार पिंकू उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह और कटनी के बल्लन तिवारी ने मिलकर अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
कटनी में बल्लन तिवारी के घर पर ईडी की टीम पहुंची थी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर ईडी की टीम ने दबिश दी है। टीम ने बल्लन के ठिकाने पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की है। ये कार्रवाई फर्जी डीडी कांड को लेकर की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जांच के लिए दिल्ली और भोपाल की टीम कटनी पहुंची हुई थी, जिन्होंने स्लिमानबाद स्थित बंधी ग्राम पहुंची और बल्लन के ठिकाने में दबिश देते हुए विशेष दस्तावेज निकालने में जुट रहे। बड़ी बात ये है टीम के साथ एक महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं जो दिल्ली से कटनी पहुंची थीं। दरअसल पूरा मामला डीडी कांड से जुड़ा हुआ है। जिसे वर्ष 2016 में शराब ठेकेदार पिंकू उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह और कटनी के बल्लन तिवारी ने मिलकर अंजाम दिया था। शराब कारोबारियों ने शासन को मार्जिन मनी जमा करने के एवज में 17 डिमांड ड्रॉफ्ट लगाए थे। लेकिन 17 डीडी में से 13 फर्जी पाई गई थीं। 

आबकारी विभाग में हुए इस बड़े फर्जी डीडी कांड का मास्टरमाइंड कटनी निवासी बल्लन तिवारी था। फर्जी डीडी के आधार पर ही शराब कारोबारी शराब बेचता रहा। इससे शासन को करीब 4 करोड़ का नुकसान हुआ था। लोकायुक्त में भी मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद शासन को धोखाधड़ी देने के मामले पर जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की। आपको बता दें 13 जनवरी को भी ईडी की टीम बल्लन तिवारी उर्फ उमेश दत्त के स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम बंधी स्थित निवास पर रेड मारते हुए दस्ताजेज जुटाए थे। साथ ही ईडी टीम ने जबलपुर की सुख सागर वैली कॉलोनी में भी छापामार कार्रवाई की थी। मनी लॉड्रिंग के मामले की भी पड़ताल चल रही है। वहीं आज फिर दिल्ली और भोपाल से पहुंची टीम करीब तीन घंटे तक संपत्ति का आकलन करने में जुटी रही। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आर्थिक अपराध के मामले पर बल्लन उर्फ उमेश दत्त तिवारी की संपत्ति कुर्की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें