फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के एक दिन पहले मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 09 Oct 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनुराग सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ माल के ससपन निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी अनुराग सिंह (28) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 20 दिन पहले गंभीर रूप से घायल नेवी अधिकारी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। अधिकारी के पिता ने गांव के एक युवक और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी से केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


माल के ससपन निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुराग सिंह मर्चेंट नेवी में ओएस के पद पर तैनात है। सात सितंबर को वह अवकाश पर घर पहुंचा। 17 सितंबर को गांव का एक युवक उसे अपने साथ लखनऊ घुमाने लेकर निकला। इसके बाद शाम सात बजे युवक गांव लौट गया, जहां पहुंचने के बाद जानकारी दी कि अनुराग सड़क हादसे में घायल हो गया है।

आनन-फानन में परिवारीजनों के साथ वारदात स्थल पहुंचे। जहां कोई नहीं मिला। वहां से टीकर स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। जहां युवक का दोस्त मिला। वहां अनुराग का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने गंभीर स्थित बताई। पास के एक पैथालॉजी में सीटी स्कैन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई

डेमो - फोटो : demo pic
डॉक्टरों ने दूसरे दिन हालत गंभीर होने की दशा में ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार तक उसे होश नहीं आया था। शनिवार शाम को डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। दिनेश की बहू अनामिका सिंह का सुहाग एक दिन पहले ही उजड़ गया।

20 दिनों से ट्रॉमा में भर्ती पति अनुराग की सेवा करती रही कि उसका सुहाग बच जाएगा। लेकिन ठीक करवा चौथ के एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया।  एसओ माल वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें