फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण किया गया

Mon, 28 Dec 2015 11:08 PM IST
किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के मोटाढाक मिनी स्टेडियम में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का ग्रामीणों ने लाभ उठाया। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को चेक वितरण, स्वास्थ्य जांच, कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण किया गया। जांच के दौरान क्षेत्र के दस बच्चे कुपोषित पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में एक भी बच्चा कुपोषित नहीं रहने दिया जाएगा। जनता को सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक व्यक्ति को जेनेरिक दवाइयां निशुल्क प्रदान की जायेगी।

विभागों ने लगाए अपने स्टॉल
शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, डेयरी विकास, सैनिक कल्याण और पुनर्वास, बाल विकास, राजस्व आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के साथ ही विभिन्न पेंशन आवेदन, विकलांग व अन्य प्रमाणपत्र निर्गत किए गए। नेत्र रोगों से पीड़ित व्यक्तियों का परीक्षण कर उन्हें उपचार दिया गया। जरूरतमंदों को  निशुल्क चश्मे, पुष्ट आहार के पैकेट, गौरा देवी कन्या धन योजना में 50 हजार के चेक, परिवहन पास, निशुल्क औषधि, विकलांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम मानव अंग भी वितरित किए गए।  
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, हंस कल्चरल के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, सीडीओ हरक सिंह रावत, एसडीएम जीआर बिनवाल, सीएमओ डॉ. मनीष अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के निदेशक एनके मिश्रा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अजीत गैरोला, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. राजीव कुमार आदि रहे।

नेत्र शिविर 12 जनवरी को
किशनपुर। बहुउद्देश्यीय शिविर के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 12 जनवरी 2016 को कोटद्वार नेत्र चिकित्सालय में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने लोगों से शिविर में आकर लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें