फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई: मुंबई और ठाणे से 13 पिस्तौल बरामद, 11 लोग किए गए गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 11:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में एटीएस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. 
विज्ञापन
महाराष्ट्र एटीएस का एक्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मुंबई, ठाणे के अलग-अलग इलाकों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. ATS ने 13 पिस्तौल जब्त की है. ये कार्रवाई एटीएस ने एक विशेष सूचना पर की है. 
विज्ञापन


मुंबई ATS के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुंबई के कांदिवली और मुलुंड, ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली और रायगढ़ में उरण में नौ स्थानों पर छापे मारे गए। ऑपरेशन चार दिनों तक चला और हमने 13 उच्च गुणवत्ता वाली फैक्ट्री-निर्मित पिस्तौल, 36 गोलियां जब्त कीं। ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

इस दौरान एटीएस की कलाचौकी यूनिट ने एक हथियार आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार किया है. इन हथियारों के स्रोत और संभावित ग्राहकों का पता लगाने के साथ-साथ रैकेट में शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें