दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र जब शुरू हुआ तो सबको आस थी कि केजरीवाल जरूर कपिल मिश्र के खिलाफ बड़ा खुलासा करने वाले हैं, लेकिन हुआ उसके उल्ट। कपिल मिश्रा के आरोपों में घिरे केजरीवाल को बचाने के लिए विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा शुरू की। सौरभ भारद्वाज आए और EVM जैसी मशीन का लाइव डेमो देने लगे। उनसे पहले अलका लांबा ने भी example देकर ईवीएम पर उठे रहे सवालों को गिनाया।
अब मुख्य बात ये है कि मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से जिस तरह कपिल मिश्र ने एक के बाद एक केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए, इससे कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी की चमक फीकी पड़ी। सवाल ये है कि कुछ दिन पहले तक हार का कारण ईवीएम की बजाय अन्य कारणों को मानने वाले केजरीवाल को आज ही ईवीएम की याद क्यों आई। विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाया गया। कहीं केजरीवाल EVM का मास्टर स्ट्रोक खेल कहीं कपिल से बच तो नहीं रहे?
आज भी सुबह कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई में तीन एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी विदेश यात्राओं की जानकारी है जिनके पैसे का कोई हिसाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने कल तक इनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो कपिल मिश्रा ने कल से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, आशीष खेतान और सत्येंद्र जैन वो नेता हैं जिनके विदेश दौरों की जानकारी कपिल मिश्रा सार्वजनिक करवाना चाहते हैं। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और उनके रिश्तेदारों के लिए हुई लैंड डील और आम आदमी पार्टी को दिए गए 2 करोड़ के चंदे में हुए घोटाले की भी एफआई आर दर्ज कराई है।