फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: सफाई करते समय मिली घर में रखी डिब्बी खोलकर सूंघी, पांच लोग बेहोश, सभी अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Feb 2024 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)

सार

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफाई कार्य के दौरान डिब्बी मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के इंद्री क्षेत्र में घर की सफाई करते समय पांच लोग बेहोश गए। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान घर में एक डिब्बी रखी मिली जिसे सूंघने पर पांच लोगों को उल्टियां आने लगी और वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन


महात्मा गांधी कॉलोनी भादसो निवासी संदीप कुमार ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हंसराज के घर किसी काम से गया था। वहां पर कर्मबीर ने हंसराज का कमरा खोला तो उन्हें एक छोटी डिब्बी मिली।

धर्मबीर व उसके साथ खड़े पांच लोगों ने वह डिब्बी सूंघी। जिसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। वे सभी को लेकर भादसों चौक के पास सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर नहीं मिला।
विज्ञापन


उसके बाद वे उनको एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंद्री या करनाल के सरकारी अस्पताल में ले जाने को कहा तो वे उन्हें इंद्री के अस्पताल में ले आए। जिसमें धर्मबीर, राजकुमारी, बीता देवी, अंजली देवी व राजो बेहोश गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें