फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः विवादित बयान मामले में अभिनेता कमल हासन कोर्ट में तलब

Tue, 09 Jan 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता कमल हासन के हिंदुओं को आतंकी और हिंदू संगठनों को आतंकवादी कहने वाले बयान को लेकर वाराणसी कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इस मुकदमे में मंगलवार को दूसरे गवाह अवनीश राय का बयान वाराणसी कोर्ट में दर्ज किया गया। कोर्ट ने अभियुक्त/विपक्षी कमल हासन को तलब कर बहस के लिए 2 फरवरी 2018 की तिथि नियत की है।

बता दें कि बनारस के शिवपुर के खुशहाल नगर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की ओर से दाखिल इस याचिका में आरोप लगाया गया था क‌ि तमिल फिल्म अभिनेता तमिल पत्रिका में अपने नियमित स्तम्भ में लिखा कि हिन्दू आतंकवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिन्दू संगठनों को कट्टर पंथी बताते हुए उन्हें आतंकियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। अभिनेता ने हिन्दुओ को हिंसक भी बताया है। अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने अभिनेता को तलब कर उन्हें दंडित करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें