फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-समाज के विकास पर आधारित शोध की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने शिक्षकों से देश और समाज के विकास पर आधारित शोध कराने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सारोकारों के प्रति छात्रों को जागरूक करने संबंधी पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग स्थित प्रोफेसर गोपाल त्रिपाठी आडिटोरियम में नए साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी शिक्षकों से शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

प्रो. संगल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम की ऐसी रूपरेखा तैयार करें जिससे कि छात्रों के अंदर सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़े। छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बेस पढ़ाई कराई जाए। उन्होंने एक्टिव लर्निंग पर ज्यादा जोर दिया। इस बात पर जोर दिया कि विभागों में ऐसे विषय पर शोध हो जिससे न केवल देश बल्कि सामाजिक स्तर पर भी उस शोध से भला हो। उन्होंने शिक्षकों से संस्थान के विकास में योगदान पर भी सुझाव मांगे। कार्यक्रम में प्रो.एसके सिंह, प्रो. एके त्रिपाठी, प्रो. बीएन राय, प्रो. राजीव प्रकाश, प्रो. केके शुक्ला, कुलसचिव डॉ.एसपी माथुर, उप कुलसचिव राजन श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें