फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नौकरी के बाद चुप नहीं भाया, सो आप को अपनाया’

Thu, 20 Mar 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक रही कंचन चौधरी भट्टाचार्य अब नेता के रोल में हैं।
विज्ञापन


पुलिस में रहते महिलाओं के लिए किया काम
लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से आप प्रत्याशी कंचन को अपना यह रोल भा भी खूब रहा है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने इसे साफ भी किया। बोलीं कि पुलिस में रहते महिलाओं के लिए बहुत काम किया है।

नौकरी के बाद लगा चुप बैठ गई। आम आदमी के हक की आवाज उठाने को आप अच्छा प्लेटफार्म नजर आई, सो इसे अपना लिया। प्रचार में कमी न रहे, इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से वह यूथ से कनेक्ट बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


आम-आदमी को न्याय नहीं मिलता
बोलीं, आन लाइन प्रचार को भी कुछ-कुछ समय देना शुरू किया है, लेकिन असल बात तो जनता के बीच जाकर कहनी है। इस वक्त हालात बहुत खराब हैं। आम आदमी को न्याय नहीं मिलता।
विज्ञापन


स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन जरूरी है। बड़े स्केल पर काम करने के लिए सियासत बेहतर रास्ता है।

पुलिस की नौकरी में रहते हुए भी आम आदमी को साथ लेकर काम किया था। मोहल्ला कमेटियां गठित की थीं। वह प्रयोग सफल रहा। कुछ ऐसे ही प्रयोग राजनीति में भी करने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें