मसूरी में आयोजित विंटरलाइन कार्निवाल 2013 की सफलता के लिए मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और फोरम मसूरी ने जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम और उनकी टीम को सम्मानित किया।
कार्निवाल की सफलता के लिए सम्मानित
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर जिलाधिकारी हरक सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सोनिका, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी योगेंद्र गंगवार समेत अन्य लोगों को कार्निवाल की सफलता के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने कहा कि अच्छे काम की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्निवाल से नगर में कुल 15 से 20 करोड़ का व्यवसाय हुआ है।
संचालन जावेद खान ने किया
समारोह में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सदस्य संदीप साहनी, होटल एसोसियेशन अध्यक्ष आरएन माथुर, सचिव अजय भार्गव, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसियेशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जावेद खान, प्रमोद कपूर आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया।
कार्निवाल के दौरान बेस्ट डेकोरेटेड होटलों में प्रथम स्थान पर होटल हिल क्वीन, दूसरे पर सूर्या किरण और तीसरे स्थान पर पदमिनी निवास रहा।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रथम स्थान पर विहसपरिंग पार्लर, दूसरे पर लीसेफ और तीसरे पर हापुड स्वीट शॉप रही। सांत्वना पुरस्कार में मैसर्स राजेंद्र गारमेंट, केएल मेहरा इलैक्ट्रिकल्स और स्नोबाल कम्युनिकेशन शामिल हैं।