फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के एमआर-10 जंक्शन से आकार लेगा नया बायपास, इंदौर-हरदा हाइवे से होगा कनेक्ट

Fri, 16 Feb 2024 07:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर हरदा रोड आगे जाकर नागपुर से जुड़ा है, इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसे फोरलेन बना रहा हैै। हरदा से नेमावर तक कुछ हिस्सों में मार्ग फोरलेन हो चुका है। खातेगांव से इंदौर तक के बीच का काम अब शुरू होगा।
विज्ञापन
इंदौर में बनेगा एक और बायपास - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पूर्वी बायपास से एक और बायपास बन रहा है जो एमआर-10 जंक्शन पर नए सिटाटेल माॅल के पास से गुजरेगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया हो चुकी है।

इस साल बायपास का निर्माण शुरू हो जाएगा, क्योकि एनएचएआई 150 किलोमीटर लंबे इंदौर-हरदा मार्ग का निर्माण कर रहा है। नए बायपास के निर्माण से बायपास के शहरी हिस्से में वाहनों का दबाब कम हो जाएगा, इंदौर से हरदा, नागपुर और साऊथ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक सीधे इस बायपास से गुजर सकेगा। अभी देवगुराडि़या वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है।

विज्ञापन

 

इंदौर हरदा रोड आगे जाकर नागपुर से जुड़ा है, इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसे फोरलेन बना रहा हैै। हरदा से नेमावर तक कुछ हिस्सों में मार्ग फोरलेन हो चुका है। खातेगांव से इंदौर तक के बीच का काम अब शुरू होगा। इंदौर से खुडैल मार्ग पर घनी बसाहट वाले गांव है,इसलिए प्राधिकरण ने इंदौर से 24 किलोमीटर का बायपास बनाने का फैसला लिया है, जो करनावत गांव तक बनेगा।

जंक्शन से जुड़ेंगे तीन हाइवे

इंदौर बायपास का एमआर-10 जंक्शन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) से कनेक्टर होगा। आगरा-मुंबई एनएच पर बायपास बना ही है। अब सुपर काॅरिडोर इंदौर अहमदाबाद एनएच से कनेक्ट है, जो इस जंक्शन से मिलता है। इसके अलावा नए बायपास के निर्माण के बाद जंक्शन से इंदौर-नागपुर एनएच को जोड़ा जा रहा है। इस हाइवे का रास्ता इंदौर के सबसे बड़े मॉल के पास से बायपास को जोड़ेगा। इसके मद्देनजर बायपास पर त्रिस्तरीय ब्रिज का काम भी शुरू हो चुका है।

ट्रैफिक का दबाव होगा कम

इंदौर से 24 किलोमीटर के बायपास की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ज्यादातर हिस्से की जमीन भी अधिगृहित हो चुकी है। इस बायपास के बनने से देवगुराडि़या, खुडैल अौर डबलचौकी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नए मार्ग के बनने से उसके आसपास बसाहट भी बढ़ेगी।- शंकर लालवानी, सांसद,इंदौर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें