फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अकेली लड़की से मिलने घर गए युवक को हिंदूवादियों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, लव जिहाद का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बुधवार को भी वह घर में घुस आया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हुं। मुझसे बात किया करो। मैने इनकार किया तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद मैने शोर मचाया तो मकान मालिक आ गए।
विज्ञापन
आरोपी इरशाद - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ उसके घर में बजरंग दल के एक दस्ते ने मुस्लिम युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। उनका आरोप है कि युवक ने पहचान बढ़ाकर युवती के साथ गलत काम किए।

विज्ञापन

बुधवार को भी वह इसी इरादे से घर में घुसा था। पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य धारा में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नही है।मां काम पर जाती है। आरोपी अरशद पिता सलीम अक्सर उसे अकेला पाकर घर में आ जाता था।

बुधवार को भी वह घर में घुस आया और कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हुं। मुझसे बात किया करो। मैने इनकार किया तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद मैने शोर मचाया तो मकान मालिक आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बजरंग दल पदाधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद बजरंग दल पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई की और उसका मोबाइल भी जांचा। उन्हे आशंका है कि आरोपी अन्य युवतियों को लव जिहाद के लिए दोस्ती करता होगा।

पीडि़ता ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है, लेकिन उसके गलत इरादे देखकर मैने बातचीत बंद कर दी थी,,लेकिन वह बार-बार मिलने आता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें