केंद्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का समापन रविवार को सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ।
समारोह में राज्य सभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी, सांसद स्वामी सुमेधानन्द, केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य मौजूद रहे।
डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि हर किसी धर्म के अपने ग्रंथ हैं पर वेद एक है। उसी प्रकार भगवान अनेक होते हैं पर देवता एक ही होते हैं उसी प्रकार आर्य समाज एक मूल धर्म है जो देश को एकता के साथ-साथ बहुत कुछ सिखाता है।
हिंदू धर्म के लोगों ने झुकना नहीं लड़ना सीखा है
- फोटो : Getty
भारत में लगभग 80 प्रतिशत हिंदू ही हैं क्योंकि हिंदू धर्म के लोगों ने झुकना नहीं लड़ना सीखा है। डॉ. स्वामी ने कहा कि हिंदू समाज के संगठित और मजबूत होने से राष्ट्र स्वत: मजबूत होता है।
वहीं सांसद स्वामी सुमेधानन्द ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चरित्रवान आर्य युवा ही देश और विश्व को बदल सकते हैं।
अगर सभी युवा महर्षि दयानंद की किताब पढ़े और उनके द्वारा किए गए कठिन कार्यों को समझे तो देश के सभी युवाओं के जीवन में बदलाव आ सकता है। कार्यक्रम में रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन के ट्रस्टी आनंद चौहान भी मौजूद रहे।
स्वामी ने फिर राजन पर साधा निशाना
- फोटो : Getty
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर एक बार फिर हमला बोला। स्वामी ने कहा कि रघुराम राजन ने जाने का मन इसलिए बना लिया है क्योंकि भारत सरकार द्वारा उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं स्वामी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए बोला कि यह तो होना ही था। स्वामी ने राजन पर दी गई अपनी पहली टिप्पणी के सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि वह एक पुराना मुद्दा था। जिसमें उन्होंने बोला था कि रघुराम राजन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए।
अगले आरबीआई प्रमुख के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने कहा कि यह केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है कि वह किसे आरबीआई का गवर्नर नियुक्त करती है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर नजर रखते हुए, स्वामी ने स्थानीय राजनीति के बारे में बात की।
स्वामी ने भाजपा की सरकार बनाने के लिए हिंंदुओं से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर मतदान करें जिससे पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बन सके। स्वामी ने नोएडा में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह बातें कही।