फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू, इतने रुपये में पूरा होगा सफर

Thu, 28 Feb 2019 07:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान-2 योजना के तहत राजधानी शिमला से चंडीगढ़ के लिए सस्ती हेलीकाप्टर सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। मात्र 2880 रुपये किराया देकर आप आधे घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हेली टैक्सी सेवा मिलेगी। 15 दिन बाद हफ्ते में छह दिन शिमला-चंडीगढ़ के बीच उड़ानें होंगी। जल्द ही शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी सुविधा शुरू होगी। 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को नई दिल्ली से और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से इस योजना का शुभारंभ किया। छह यात्री हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ रवाना हुए।

विज्ञापन

इन शहरों के लिए भी शुरू होगी सेवा

 नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि उड़ान योजना-2 हिमाचल के लोगों को बीमारी व अन्य आपात स्थिति में बेहतर हवाई संपर्क  के साथ-साथ आम लोगों को भी आरामदायक सुविधाएं प्रदान करेगी।

आज का दिन राज्य के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से प्रदेश में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

शिमला-कुल्लू और शिमला-धर्मशाला के लिए भी जल्द हेलीकाप्टर की सुविधा शुरू होगी। मंडी जिले के हवाई अड्डे के निर्माण को ओएलएस सर्वेक्षण किया है।
 
विज्ञापन

चंडीगढ़ से 10, शिमला से 10.55 पर उड़ेगा हेलीकाप्टर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 63 हवाई हेलीपैड हैं। जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी होंगी। इस योजना के तहत चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा।

साढ़े दस बजे शिमला पहुंचेगा और शिमला से 10:55 पर रवाना होकर 11:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। एक तरफ  का किराया 2880 रुपये होगा ताकि आम लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें