प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत शिमला ग्रामीण के शिल्ली बूथ में कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि आज स्कूल से स्टेडियम तक, एयरपोर्ट से अवार्ड तक का नामकरण एक ही परिवार के नाम पर रख दिया। हम ऐसी विरासत की कल्पना नहीं करते।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि देश संतों, महापुरुषों, वीरों, जवानों, किसानों और श्रमिकों के हाथों उन लोगों की विरासत आगे ले जाएं जिनका त्याग और परिश्रम इस देश की सभ्यता और संस्कृति में रचा-बसा है। पीएम मोदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला शहरी के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा के सवाल के जवाब में यह बात कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग से परीक्षित ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि आपकी और आपकी सरकार की क्या लेगेसी होनी चाहिए।