फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू की नगरी पांवटा में खूब बही आस्था की बयार

Fri, 15 Jan 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को पांवटा साहिब में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। इस दौरान साथ चल रही संगतों ने गुरू जी के जयकारे लगाए। चुस्त युवा गतका दल, रंग बिरेंगे परिधानों में सजे बच्चों और शहर की कई बैंड टीमें लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


शुक्रवार, दोपहर डेढ़ बजे पांवटा गुरुद्वारा परिसर से भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पांवटा गुरुद्वारा कमेटी उपप्रधान हरभजन सिंह, मैनेजर कुलवंत चौधरी, हरप्रीत सिंह, सिमरत सिंह, तेजपाल सिंह, अवतार सिंह तारी और मनिंद्र सिंह समेत लोगों ने नगर कीर्तन में भाग लिया। बाहरी राज्यों से पहुंची संगतों ने भी गुरु जी का गुणगान किया। गतका टीम सदस्यों ने प्राचीन रण कौशल विधि दिखाई।

नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को गतका टीम ने हतप्रभ किया। गतका दल के नन्हें सदस्यों ने सबको प्रभावित किया। उनकी चपलता और चुस्ती  देख श्रद्धालु भी हैरान थे। नगर कीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। छोटे बच्चों में रथ पर सजे पंच प्यारे सबको भा रहे थे।
विज्ञापन


रंग बिरंगी आकर्षण पोशाकों और स्कूली बच्चे एक ताल में चल रहे थे। कई रंगीली और सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। गुरु जी की सुंदर सुसज्जित पालकी के आगे महिलाएं रास्ता साफ कर रही थी। सड़क साफ करते हुए शामिल होते जा रहे, सभी श्रद्धालुओं के आगमन पर स्वागत किया।

कीर्तन में संगतें अलग टीमों में गुरु जी का गुणगान करती रहीं। देर शाम को नगर कीर्तन बद्रीपुर चौक से वापस पांवटा पहुंचा। इस दौरान भव्य स्वागत, गतका दल का दमखम और दीपमाला आकर्षण के केंद्र रहे।

स्टॉल्स पर क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा संदेश
गुरू की नगरी पांवटा में करीब 5 माह से क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा अभियान चलाया गया है। नगर कीर्तन के दौरान तकरीबन हर स्टाल पर कूड़ादान थे। इसमें कूड़ा फेंकने और अपने शहर को साफ सुथरा रखने के नारे लिखे गए थे। मुख्य बाजार पांवटा से बद्रीपुर चौक तक जगह जगह स्टॉल लगे थे। इसमें श्रद्धालुओं को चाय, पानी, खीर, ठंडा, पकौड़े-मिष्ठान और फल वितरित किए जा रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान महिलाओं, सीपीजीपी टीम और छोटे स्कूली बच्चों ने भी सफाई का विशेष ध्यान रखा।

विधायक भी पहुंचे माथा टेकने
नगर कीर्तन के दौरान पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी शीश नवाने पहुंचे। पांवटा अस्पताल को जाने वाली गली के पास विधायक ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सभी श्रद्वालुओं को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर बधाई दी। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुजी के समक्ष शीश नवा कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें