फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलगोभी खाने से एक परिवार के पांच लोग बीमार

Fri, 15 Jan 2016 08:08 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। फूलगोभी की सब्जी खाने से एक परिवार के पांच लोगों की तबियत बिगड़ गई। उल्टी के साथ ही बेहोशी जैसी हालत बनी तो निजी चिकित्सक को दिखाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। गृहस्वामी की बड़ी बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवदिया में डेरा डालकर रह रहे नट जाति के खुशपाल के मुताबिक शुक्रवार सुबह उनके घर सब्जी नहीं थी। इसलिए वह गांव के एक व्यक्ति के पास गए जिसके खेत में फूलगोभी खड़ी थी। खुशपाल के मांगने पर खेत मालिक ने एक फूलगोभी तोड़कर खुशपाल को दे दी। खुशपाल की पत्नी ने इस फूलगोभी की सब्जी बनाई। गेहूं की रोटियों के साथ पूरे परिवार ने करीब ग्यारह बजे सब्जी खाई। खुशपाल ने बताया कि थोड़ी देर बाद परिवार के लोगों को नशा होने लगा। खुशपाल 45 वर्ष, पुत्री लता 15 वर्ष, सीमा 6 वर्ष, पुत्र सन्तोष 12 वर्ष, धेवती मीनाक्षी 3 वर्ष की तबियत बिगड़ने लगी। इन्हें उल्टी शुरू हो गई। घबराये खुशपाल ने किसी तरह दरवाजे पर आकर बड़े भाई और पड़ोसियों को आवाज दी। इनकी मदद से वह सभी परिवारवालों को तांगे से लेकर रिठौरा के निजी डॉक्टर पोशाकीलाल के पास आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बाकी लोगों की हालत में सुधार हुआ पर लता की हालत गंभीर थी। बाद में सरकारी एंबुलेंस से पांचों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक इलाज करने वाले डॉक्टर पोशाकीलाल के मुताबिक इन लोगों को फूड प्वाइजनिंग जैसी स्थिति थी।

बकरी भी बीमार, कीटनाशक का शक
खुशपाल की पत्नी ने फूलगोभी की सब्जी बनाने के बाद उसके पत्ते अपनी बकरी को डाल दिए। इन्हें खाने के बाद बकरी भी बेहोश हो गई। ऐसे में ग्रामीणों का अनुमान था कि खेत स्वामी ने हाल ही में सब्जी पर कीटनाशक का छिड़काव किया होगा। इस फूलगोभी पर कीटनाशक ज्यादा पड़ गया होगा जिसकी वजह से परिवार के सदस्य और बकरी की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें