फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरने से शीतलहर से कांपी कश्मीर घाटी

Mon, 11 Jan 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने से जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम पारा गिरने से शीतलहर बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान में और उछाल आया है। सोमवार को भी जम्मू में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में हल्के बादल छाए रहेंगे।

रियासत में लेह जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7, कारगिल में माइनस 13.0 रिकार्ड किया गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 रिकार्ड होने से शीत लहर जारी है।
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, काजीगुंड में माइनस 2.6, पहलगाम में माइनस 6.3 व कुपवाड़ा में माइनस 3.0 रिकार्ड किया गया है। जम्मू संभाग में शीतकालीन राजधानी जम्मू में शनिवार के अधिकतम तापमान 20.2 से उछलकर 21.1 रिकार्ड पर पहुंच गया।

दोपहर के समय गर्मी जैसा एहसास रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमपान 19.4 व न्यूनतम तापमान 6.7 रहा।

रियासत में मौसम विभाग के मुख्य अधिकारी सोनम लोटस का कहना हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के इस बार कमजोर रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 13.0
लेह माइनस 14.7
पहलगाम माइनस 6.3
श्रीनगर माइनस 3.8
गुलमर्ग माइनस 9.2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें