फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में किसान की हत्या: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे खेत में मिला शव, धारदार हथियार से काटा गया गला

Tue, 13 Feb 2024 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं के कुंवरगांव इलाके में एक किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे खेत में पड़ा मिला। बताया गया है कि किसान सोमवार रात खेत पर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटे। 

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया में सोमवार रात किसान मुकदम उर्फ बांकेलाल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खेत में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस को मौके से एक हेलमेट और एक जैकेट पड़ी मिली है। अनुमान है कि कोई बाइक से आया और उनकी हत्या करके चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।  

गांव बिहारी की गौटिया निवासी मुकदम उर्फ बांकेलाल (50) खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई राजपाल के साथ रहते थे। छोटा भाई राजपाल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोमवार रात बांकेलाल अपने ट्यूबवेल पर गए थे। उसके बाद घर लौट कर नहीं आए। मंगलवार सुबह गांव के कुछ बच्चे गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए स्कूल जा रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे खेत में बांकेलाल का शव पड़ा देखा। 

बरेली बवाल: अब तक 15 आरोपियों की पहचान... गिरफ्तारी एक की भी नहीं; तलाश में दबिश दे रही पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसान के परिवार वाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस को आशंका है कि कोई व्यक्ति खेत पर बाइक से आया और किसान की हत्या करके चला गया। धारदार हथियार से किसान का गला काटा गया था। मौके से एक हेलमेट और जैकेट पड़ी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें