फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: कांग्रेस MLA पर चाकू से हमला, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं विधायक, नशे में धुत था हमलावर

Sun, 20 Aug 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

विधायक छन्नी साहू भूमिपूजन कार्यक्रम में जोंधरा गांव गई हुईं थीं, जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के द्वारा युवक को पकड़कर डोगरगांव थाने में लाया गया है।
विज्ञापन
चाकू लगने से घायल हुईं विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू पर रविवार शाम जोंधरा में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला किया है । इस हमले में विधायक को हाथ में हल्की चोट आई है। जिसके बाद विधायक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया लाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधायक छन्नी साहू भूमिपूजन कार्यक्रम में जोंधरा गांव गई हुईं थीं, जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के द्वारा युवक को पकड़कर डोगरगांव थाने में लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूरे घटना में विधायक को हल्की चोट आई है, जिसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि विधायक पर हमले की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विधायक से चर्चा की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें