फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में खुलकर सामने आई कांग्रेस की फूट

Tue, 19 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर हलके के पंचायत परिणामों में कांग्रेस की हार पर सियासत तेज हो गई है। नगर परिषद पालमपुर के पूर्व पार्षद हिरेंद्र परवाना और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव कमला कपूर ने प्रेस वार्ता कर अपने ही लोगों पर कांग्रेस को हराने के आरोप जड़ दिए हैं। इससे कांग्रेस की फूट खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


यहां तक कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस के बड़े नेता अपने घर के साथ लगती बड़ी पंचायतों को भी नहीं बचा सके। उन्होंने कांग्रेस के एक बड़े नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हार में उनका ही हाथ रहा है। परवाना ने कहा कि पालमपुर में उनकी हार का कारण कांग्रेस के बड़े नेता बने।

उनकी वजह से ही पंचायत चुनावों में पालमपुर विस में कांग्रेस बुरी तरह हार गई है। यह देख उन्हें अपने बड़े पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा यह कहां का न्याय है कि नप में दलित समुदाय की एक महिला तीन बार और राजपूत समुदाय की महिला दो बार नप का चुनाव जीता।
विज्ञापन


लेकिन, जब अध्यक्ष बनाने की बारी आई तो बड़े नेता ने अपने ही समुदाय की महिला को नप का अध्यक्ष बना दिया। कमला कूपर ने कहा कि उन्हें जिला पार्षद चुनाव में कांग्रेस के ही बड़े नेता ने ही हराया। उन्होंने लोगों और सरकारी कर्मचारियों को उनके पक्ष में वोट न डालने के लिए फोन किए। इन दोनों नेताओं ने कहा कि उनका कसूर इतना है कि वह सीएम वीरभद्र के समर्थक हैं, जबकि यह नेता वीरभद्र के समर्थकों को हराने में लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें