रेवाड़ी में नहर में दो युवकों के शव पड़े मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास शव पड़े हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले।
रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास नहर में दो युवकों के शव दिखाई दिए। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल आशंका जताई गई है कि रात के अंधेरे में दोनों युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के पास नहर में दो युवकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। बाइक भी नहर में मिली है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान जिला अलवर निवासी मनिंदर सिंह और ओरवीन के रूप में हुई है। दोनों बावल में एक कंपनी में काम करते थे।