मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को पालमपुर के दौरे के दौरान करोड़ों की घोषणाएं और उद्घाटन किए। जनसभा के दौरान 150 बिस्तर वाले उपमंडलीय सिविल अस्पताल को अपग्रेड कर 200 बिस्तर का करने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने पालमपुर में बनने वाली तीन मंजिला पार्किंग को पांच मंजिला बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास में वह कभी कमी नहीं रखेंगे।
उन्होंने पालमपुर को गार्डन सिटी की संज्ञा दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पालमपुर विस में सरसावा में बने पुल का उद्घाटन, 357.41 लाख रुपये से बनने वाली बनूरी-बनूरी खास पेयजल योजना, 70.26 लाख से बनने वाली मौलीचक्क-चुदरेहड़ उठाऊ पेयजल योजना, 233.64 लाख रुपये से बनने वाली बहाब सिंचाई योजना पंडतुहल कूहल की वितरण प्रणाली का निर्माण, 1.66 लाख से होने वाली रंठा-रोपा सड़क के विस्तारीकरण, एसएसबी चौक से वाया लोहना, आईमा सड़क के संबधन का भूमिपूजन व पालमपुर सिविल अस्पताल के जनरल वार्ड का शिलान्यास किया।
इस मौके पर विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, सीपीएस जगजीवन पाल, विधायक यादवेंद्र गोमा, प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष बुटेल, सीएम के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन दीक्षित, नप अध्यक्ष राधा सूद, उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अजीत बाघला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, उपायुक्त रितेश चौहान, एसपी अभिषेक दुल्लर, एसडीएम अजीत भारद्वाज, डीएसपी विकास धीमान, एसएमओ डा. विनय महाजन, कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान, धमेंद्र गोयल, गोपाल सूद, शशि राणा, प्रदीप ठाकुर, पार्षद रणजीत कौर समेत कई लोग मौजूद थे।