फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन समिति पर फूटा ग्रामीणों गुस्सा

Wed, 20 Jan 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज हरमनी में शिक्षकों की नियुक्ति के एवज में पैसे लिए जाने पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा प्रबंधन समिति पर फूटा। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन समिति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


 स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शिक्षकों की नियुक्ति के एवज में प्रबंधन समिति पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। जिससे आक्रोशित लासी और मजोठी गांवों के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।  

 
 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज विद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

 इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में नियमानुसार नियुक्ति करने और जनता हाईस्कूूल हरमनी की उच्चीकरण की मांग की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह पंवार और मजोठी की प्रधान पुष्पा देवी का कहना हैै कि प्रबंधन ने विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नियुक्ति में प्राथमिकता देने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई तो प्रबंधन समिति की ओर से खुले आम आवेदकों से नियुक्ति के एवज में भारी भरकम धनराशि की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीण विद्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर शशी देवी, कमला देवी, दमयंती देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद थे। 

 ....................................
 विद्यालय का संचालन प्रबंधकीय व्यवस्था से किया जा रहा है। प्रबंधकीय व्यवस्था से ही शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जा रही होगी। किसी भी तैनाती में धनराशि लेने का मामला गंभीर है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

 हरीश चंद्र सिंह, सीईओ, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें