फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सीएम गहलोत ने शहीदों की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कहा- इससे युवाओं का जज्बा बढ़ेगा

Sat, 29 Apr 2023 07:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

मुख्यमंत्री ने समारोह में धीरदेसर चोटियान के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में और सोनियासर शिवदान सिंह के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत करने के लिए घोषणा की। घोषणा पर चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
सीएम ने शहीदों को किया नमन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बीकानेर में शहीदों की शहादत को नमन किया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान में शहीद नायक राकेश चोटिया और सोनियासर शिवदान सिंह में शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। 

सपूतों के बलिदान के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह में कहा कि राजस्थान के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। यहां के घर-घर में राष्ट्रीयता और देश प्रेम का जज्बा है। ऐसे सपूतों के बलिदान के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा। गांव में शहीद की प्रतिमा स्थापित करना अनुकरणीय कार्य है। प्रतिमाओं से भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शहीदों के आश्रितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए विशेष पैकेज बनाया गया है, जिसमें शहीद के बच्चों को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही देश के विभिन्न राज्यों में शहीदों के आश्रितों को दिए जाने वाले पैकेज का अध्ययन किया जाएगा। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के सम्मान में आश्रितों को सर्वश्रेष्ठ पैकेज मिले।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार 
मुख्यमंत्री ने समारोह में धीरदेसर चोटियान के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में और सोनियासर शिवदान सिंह के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत करने के लिए घोषणा की। घोषणा पर चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें