फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फ्लोर टेस्ट में देर से पहुंचे भाजपाई विधायक ने नीतीश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें इसकी वजह

Tue, 13 Feb 2024 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

विधायक मिश्री लाल यादव ने पुलिस पर आरोप लगाया है पुलिस ने मेरे पुत्र के एनकाउंटर की देने की धमकी दी है। पुलिस मेरे बेटे पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। हमलोग राजनीतिक जीवन मे रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को बेटे का एनकाउंटर का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की गिरफ्तारी के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने गायब कर रखा है। इतना ही नहीं मिश्रीलाल यादव ने दरभंगा पुलिस पर 40 हजार घूस मांगने का भी आरोप लगाया गया। भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव आज विधानसभा नहीं पहुंचे और अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। पुत्र की गिरफ्तारी के बाद मिश्री लाल यादव समर्थक के साथ विरोध मार्च निकालते हुए केवटी प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा कर रहे है।

विज्ञापन


केवटी थाने में पुलिस बल तैनात
इधर विधायक समर्थकों के हंगामा को देखते हुए केवटी थाना पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। विधायक मिश्री लाल यादव ने पुलिस पर आरोप लगाया है पुलिस ने मेरे पुत्र के एनकाउंटर की देने की धमकी दी है। पुलिस मेरे बेटे पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। हमलोग राजनीतिक जीवन मे रहने वाले हैं। हमें लोकतंत्र में पूरी आस्था है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है पुलिस ने धीरज को आठ घंटा पहले गिरफ्तार किया है लेकिन उसे कहां रखा है, यह पता नहीं। 
 

विज्ञापन

प्रदर्शन के कारण पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
केवटी थानाध्य्क्ष को गोली मारने की धमकी दी
दरभंगा जिला के केवटी थानाध्य्क्ष को फ़ोन करने गोली मारने की धमकी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने को लेकर थानाध्यक्ष अनोज कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसके बाद दरभंगा पुलिस ने नवादा जिला के रजौली थानाक्षेत्र से विधायक मिश्रीलाल यादव के पुत्र धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें