जनसंख्या समाधान यात्रा पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
इधर, मेदिनीपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह अपने वाहन से गाजीपुर की ओर से जा रहे थे। वह कालूपुर तिराहे के पास जनसंख्या यात्रा में चल रहे वाहन से पास लेने का प्रयास करने लगे।इसी को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे तो यात्रा में शामिल लोग उनसे भी भिड़ गए।
देखते ही देखते ग्रामीण आक्रोशित हो गए और यात्रा में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। इस घटना में यात्रा में शामिल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ, रविंद्र गुर्जर, पवन तोमर, सरदार योगेंद्र सिंह अरोड़ा और दूसरे पक्ष से अखंड सिंह निवासी मेदिनीपुर घायल हो गए।
जनसंख्या समाधान यात्रा पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज यात्रा में शामिल लोगों ने कार्रवाई के लिए वाहनों को सड़क पर खड़ा कर सुबह साढ़े नौ बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एडीएम, सीओ सीटी ओजस्वी चावला, सुहवल प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय, एलआईयू, क्यूआरटी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। काफी समझाने-बुझाने एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
यात्रा में शामिल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 अज्ञात के खिलाफ और मेदिनीपुर निवासी घायल अखंड प्रताप सिंह ने फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है। गाजीपुर एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ एवं मारपीट के मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।