फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: कोतवाली परिसर में एक दूजे के हुए प्रेमी जोड़े, पुलिस के सामने लिए सात फेरे

Wed, 22 Dec 2021 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस की मौजूदी प्रेमी जोड़े एक-दूजे के हो गए। परिसर स्थित मंदिर में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालकर जीवन भर साथ देने की कसम खाई। मंदिर में पुलिस के साथ ही प्रेमी जोड़ों और परिजन भी रहे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जंगीपुर के करकापुर निवासी विजेंद्र पासी का पुत्र चंदन का प्रेम-प्रसंग कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ कई वर्ष से चल रहा था। दोनों ने एक दूजे के होने के लिए अपने-अपने परिजनों पर कई बार दबाव बनाया था। शादी को लेकर एक वर्ष से दोनों के बीच अनबन भी चल रही थी।

लड़की के परिजन बार-बार शादी के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे। जहां बुधवार को कोतवाल विमलेश मौर्या ने प्रेमी जोड़ों को कोतवाली में बुलाया और उनकी राय जानी। लड़की कोवताली में ही शादी करने के लिए तैयार थी, लेकिन लड़के के परिजन पूरी तरह से तैयार नहीं थे। कोतवाल ने दोनों के परिजनों को समझाया। इसके बाद युवक ने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में युवती से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें