फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, भाजपा की जुमलेबाजी को समझ चुके हैं युवा

Fri, 13 Aug 2021 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि 69 हजार सहायक भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार रिक्तियों को जोड़ने जाने की मांग लेकर अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। सरकार उनसे कोई संवाद ही नहीं कर रही बल्कि एनसीईआरटी कार्यालय में रोजगार के लिए संघर्षरत लड़कियों का दमन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की किसी को रोजगार देने की कोई मंशा नहीं है। सरकार का 4 लाख नौकरियों का दावा पूरी तरह झूठा है। युवाओं की दुर्दशा हो रही है और युवा वर्ग भी इस बात को समझ चुका है कि रोजगार का दावा भाजपा की केवल जुमलेबाजी ह्रै।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार रिक्तियों को जोड़ने जाने की मांग लेकर लखनऊ में पिछले 50 दिनों से अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। सरकार उनसे कोई संवाद ही नहीं कर रही बल्कि एनसीईआरटी कार्यालय में रोजगार के लिए संघर्षरत लड़कियों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना संकल्प पत्र फिर से पढ़ना चाहिए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने युवाओं से 70 लाख रोजगार का वादा किया था। इसके साथ ही छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और मुफ्त इंटरनेट का झांसा दिया गया। सरकार को अपने झूठे वादों के लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।

विश्वविद्यालयों में अकादमिक वातावरण को न तो सुधारा गया और न ही बेरोजगारी की समस्या दूर करने की दिशा में कोई ठोस प्रयास किया। नौकरियों के लंबित परिणाम, परीक्षा के पहले पेपर आउट होना, भर्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार से नयी पीढ़ी निराश हो रही है। वर्ष 2022 में युवा ही बदलाव के वाहक होंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कानपुर में एक निर्दोष युवक की सरेआम पिटाई की निंदा की है। कहा है कि जबसे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है वंचित समाज के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ गयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें