करिश्माई रहा काशी में सोनिया गांधी का रोड शो
विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट वितरण के बाद लगभग सभी बड़े दलों में असंतोष का भाव है। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं और नेताओं को समझाने-मनाने का काम चल रहा है। वाराणसी की कुछ सीटों पर पहले सपा उसके बाद भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद हंगामा हुआ।
अब कांग्रेस प्रत्याशी को भी बदलने की मांग हो रही है। बता दें कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत शहर उत्तरी सीट से सपा के पूर्व विधायक समद अंसारी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस बात को लेकर शहर उतरी के लोगों और कांग्रेस समर्थकों में नाराजगी है।
कांग्रेस की ओर से शनिवार को जारी नौ प्रत्याशियों की सूची में समद को शहर उत्तरी सीट से, दक्षिण से पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा, पिंडरा से विधायक अजय राय जबकि कैंट से अनिल श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उत्तरी सीट से कांग्रेस की राबिया कलाम और जफरूल्लाह जफर प्रबल दावेदार थे।
ऐसे में समद को टिकट दिए जाने के बाद लोगों में आपत्ति है।
सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर प्रत्याशी बदलने की मांग की गई है। यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।