फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के एपीएल राशनकार्ड धारकों के राशन में होगी बढ़ोतरी

Tue, 11 Aug 2020 03:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के करीब 11 लाख एपीएल उपभोक्ताओं के सस्ते राशन में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने डेढ़ लाख करदाताओं का सस्ता राशन बंद करना शुरू दिया है। अब इन लोगों का राशन एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड 11 किलो आटा और 5 से 6 किलो चावल मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं के राशन में 1 से 2 किलो तक बढ़ोतरी हो सकती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता थे।

विज्ञापन


इनमें डेढ़ लाख करदाताओं को सस्ते राशन से बाहर किया जा रहा है। इसके अलावा एपीएल उपभोक्ताओं में से कुछ लोगों को गरीब की श्रेणी में भी शामिल किया गया है। इन गरीब लोगों को सरकार की और से पहले ही 35 किलो राशन दिया जा रहा है। ऐसे में एपीएल उपभोक्ताओं को यह राशन बढ़ाकर दिया जाएगा। सरकार में इसकी तैयारियां चल रही हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि करदाताओं को सस्ते राशन से बाहर किए जाने से एपीएल उपभोक्ताओं के आटा और चावल में बढ़ोतरी हो सकती है। करदाताओं का राशन इन लोगों में बांटा जाएगा। 
विज्ञापन


अभी यह मिल रहा सस्ता राशन 
प्रदेश के डिपुओं में उपभोक्ताओं को आटा, चावल, 2 लीटर तेल, नमक, चीनी और तीन दालें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें