फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र चुनाव: रोमांचक फाइट में जीता NSUI

Fri, 05 Sep 2014 08:47 PM IST
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) छात्र काउंसिल की चुनावी जंग में लगातार दूसरी बार एनएसयूआई ने बाजी मार ली है। शुक्रवार देर रात करीब 8 बजे घोषित परिणाम में एनएसयूआई ने प्रधान सहित तीन पदों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रधान पद पर एनएसयूआई के दिवांशु बुद्धिराजा ने 2249 वोटों लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी रचित दुग्गल को(2191) 58 वोटों से मात दी। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर स्निग्धा बावा और सेक्रेटरी पर अंकुर सेहरावत ने जीत हासिल की।

चुनाव में पुसु पार्टी के हाथ सिर्फ ज्वाइंट सेक्रेटरी पद ही हाथ लगा। जिसमें अभिषेक थापर ने सचिन कंवर को 76 वोटो से हराया।

फैसला 5 घंटे की देरी से आया

इससे पहले तीन बजे रिजल्ट तैयार हो चुका था लेकिन दो पदों पर जीत का फासला काफी कम था। इसकी वजह से रिकाउंटिंग करनी पड़ी और फैसला 5 घंटे की देरी से आया।

रिजल्ट में देरी की वजह से एनएसयूआई ने नारेबाजी की और परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। मतदान के लिए 64 विभागों में कुल 184 मतदान केंद्र बनाए थे।

मतों की गिनती के लिए 26 रिटर्निंग ऑफिसर लगाए गए थे। जीत के बाद एनएसयूआई ने रैली भी निकाली।


विज्ञापन

हार और जीत का अंतर

एनएसयूआई के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार दिव्यांशू बुद्धिराजा ने सोई-इनसो के उम्मीदवार रचित दुग्गल को 58 मतों से हराया है। दिव्यांशू को 2249 और रचित को 2191 मत मिले। वाइस प्रेसिडेंट पद पर स्निग्धा बावा (2614) ने सोई-इनसो उम्मीदवार रमनदीप कौर सिव्या (2326) को 288 मतों से हराया।

जनरल सेक्रेटरी पद पर भी एनएसयूआई के उम्मीदवार अंकुर सहरावत (2953) ने पुसू गठबंधन के नीरज खरब (2441) को 512 मतों से हराया। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर पुसू उम्मीदवार अभिषेक थापर (2453) ने एनएसयूआई के सचिन कंवर (2377) को 76 मतों से मात दी।

इस बार चुनाव में पिछले साल के 68 फीसदी मतदान के मुकाबले 59 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 8452 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से करीब 150 वोट अयोग्य करार दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें