फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा के जवाब ने खड़े किए कई 'सवाल'

Sat, 06 Dec 2014 09:42 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 30 नवंबर को आयोजित पीसीएस 2012 प्री परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी हो गई है। इसमें दिए जवाब देखकर अभ्यर्थी परेशान हैं। हालांकि आयोग ने अभ्यर्थियों को विकल्प दिया है कि वह सुझाव प्रमाण के साथ आयोग भेज सकते हैं। इस पर विचार के बाद अंतिम मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


पीसीएस परीक्षा की प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन बुकलेट डी और द्वितीय सीसैट प्रश्न पत्र जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब आयोग ने गलत दे दिए हैं।

शुक्रवार को आयोग से वेबसाइट पर जारी ‘आंसर की’ से मिलान के बाद अभ्यर्थियों को अंक कटने का डर सता रहा है। आयोग सचिव एसएन पांडे के मुताबिक अभ्यर्थी आयोग के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं तो प्रमाण के साथ अपने जवाब वेबसाइट पर दिए फार्मेट में भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इन पर है आपत्ति
बुकलेट डी में सवाल नंबर 80 में पूछा गया है कि भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है। ज्यादातर विशेषज्ञों की राय उपदेशिका यानी विकल्प डी है, जबकि आयोग ने जवाब संवैधानिक उपचारों का अधिकार यानी सी बताया है।

द्वितीय प्रश्न पत्र की डी बुकलेट में घड़ी की सुईयों वाला सवाल नंबर 13 का जवाब विशेषज्ञ दो डिग्री यानी विकल्प ए बता रहे हैं, जबकि आयोग ने पांच डिग्री यानी विकल्प बी बताया है। सवाल नंबर 65 में विशेषज्ञों का जवाब डी यानी निर्धारित नहीं किया जा सकता है, जबकि आयोग ने जवाब बी यानी 1 बताया है।

सवाल नंबर 68 में विशेषज्ञों के मुताबिक सही जवाब विकल्प बी यानी 3 है, जबकि आयोग ने जवाब डी यानी पांच बताया है। सवाल नंबर 72 में विशेषज्ञों का जवाब सी यानी 4 है, जबकि आयोग का जवाब डी यानी 3 है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें