उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के परीक्षा कार्यक्रम
में फेरबदल किया गया है।
21 दिसंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के
कार्यक्रम में हुए इस फेरबदल की पूरी जानकारी www.uptu.ac.in पर उपलब्ध है।
अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि यह बदलाव पूर्ववर्ती
जीबीटीयू से संबद्घ इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों की परीक्षा में और
पूर्ववर्ती एमटीयू से संबद्घ कॉलेजों के लिए है।
सभी संस्थानों को कॉलेज
लॉगिन से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भेजा जा रहा है।