फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE: बीटेक समेत यूजी परीक्षाएं 20 अप्रैल को

Sun, 20 Apr 2014 07:00 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) समेत प्रदेश के 12 विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग और यूजी (स्नातक) कोर्सेज में एडमिशन के लिए स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (यूपी-एसईई) रविवार को होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे।

यूपीटीयू की ओर से बीटेक समेत कुल दस कोर्सों में दाखिले के लिए यूपी-एसईई में रविवार को चार शिफ्ट में आठ पेपर होंगे। नोएडा में दो सेंटर पर 1500, ग्रेटर नोएडा में नौ सेंटर पर 4800 और दिल्ली में पांच केंद्रों पर 3800 छात्र परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें: UPSEE के परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सेवा

दिल्ली में नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली टेक्नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी, ऋषभ पब्लिक स्कूल मयूर विहार, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, रिमल पब्लिक स्कूल रोहिणी को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


यूजी के सभी छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नोएडा के छात्रों के लिए एमजीएम कॉलेज और ग्रेटर नोएडा में आईटीएस कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है। प्रवेशपत्र से जुड़ी समस्या के लिए छात्र यहां संपर्क कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में बार कोड
यूपीटीयू ने पिछले साल एसईई में हुए फर्जीवाड़े को देखते हुए इस बार एडमिट कार्ड में बार कोड का इस्तेमाल किया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय जिस छात्र ने फॉर्म भरा है उसी के नाम से एडमिट कार्ड जनरेट हुए हैं। इसमें किसी दूसरे के नाम से परीक्षा देने की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएगी। ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर फोटो लगाकर एटेस्ट कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

नोएडा व ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्र
जेएसएस एकेडमी, एमजीएम कॉलेज, एनआईईटी, आईईसी कॉलेज, द्रोणाचार्य इंस्टीट्यूट, गलगोटिया इंस्टीट्यूट, हरलाल इंस्टीट्यूट, यूनाइटेड कॉलेज, आईटीएस कॉलेज, आईआईएलएम, विश्वैश्वरेया इंस्टीट्यूट

मूल्यांकन और रिजल्ट
एसईई के किसी भी पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। शासन के आदेशानुसार सभी पेपर में 25 फीसदी (आरक्षित श्रेणी में 20 फीसदी) अंकों की कटऑफ निर्धारित रहेगी। मई के अंत में रिजल्ट के साथ सभी पेपरों की आंसर-की ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। हर कोर्स के टॉपर्स की लिस्ट और मेरिट अलग-अलग से जारी होगी।
विज्ञापन


एसईई में 20 अप्रैल का कार्यक्रम (सभी ऑफलाइन)
पेपर-----------कोर्स-----------------------------शिफ्ट-------------------सवाल-अंक
1, 2, 3-------बीटेक/बीफार्मा/बायोटेक/एग्री.-----7:30 से 10:30 बजे--------150-600
4-------------बीआर्क-----------------------------12 से 2:30 बजे------------102-500
5------------बीएचएमसीटी/बीएफएडी/बीएफए-----3 से 4:30 बजे------------75-300
6, 7, 8-----बीटेक-बीफार्मा लेट्रल एंट्री------------5 से 6:30 बजे------------75-300
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें