फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : कल प्रैक्टिकल परीक्षा, सेंटर का पता नहीं

Fri, 04 Apr 2014 11:46 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से दस अप्रैल के बीच होनी हैं। बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए तिथि तो जारी कर दी है पर अभी तक परीक्षा केंद्रों का अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में करीब दो हजार स्टूडेंट्स के साथ परीक्षक भी परेशान हैं। यूपी बोर्ड की देरी की वजह से इस साल काफी संख्या में स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम छूट गए थे।

प्रैक्टिकल परीक्षा से चार दिन पहले शेड्यूल आने के कारण राजधानी में करीब दो हजार स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल छूट गए थे। छूटे हुए प्रैक्टिकल कराने के लिए बोर्ड ने पांच अप्रैल से दस अप्रैल के बीच का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


इस तरह से प्रैक्टिकल शुरू होेने में केवल शुक्रवार का दिन बाकी है। इसके बावजूद अभी तक न तो बोर्ड ने प्रैक्टिकल के लिए परीक्षा केंद्रों का नाम घोषित किया है और ना ही कोई कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


यही स्थिति रही तो एक बार फिर से हजारों बच्चों के प्रैक्टिकल एग्जाम छूटने की नौबत आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें