फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः कुछ जिलों में मिली गड़बड़ियां

Thu, 29 Jan 2015 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार 116 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होनी है। इसमें लगभग 3400 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इन सभी कक्ष निरीक्षकों का बायोडाटा आनलाइन हो चुका है। फिर भी गड़बड़ी चेक करने के लिए प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग माथापच्ची में जुटा हुआ है। इस बार जिले में बोर्ड की परीक्षा के लिए 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 46005 व इंटरमीडिएट के 34304 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। कुल 80309 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

इन छात्रों को इम्तिहान दिलाने के लिए लगभग 3400 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन इस बार पहला मौका होगा। जब पंजीकृत कक्ष निरीक्षक ही बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर सकेंगे। इसके लिए इनके बायोडाटा को आनलाइन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ियों के चलते मिली हिदायत

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का दावा है कि जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के 4170 शिक्षकों का बायोडाटा आनलाइन हो चुका है। फिर भी माध्यमिक शिक्षा सचिव ने कुछ जिलों में आई गड़बड़ियों के चलते पुन: आनलाइन शिक्षकों का डाटा दुरुस्त करने की हिदायत दी है।

उसके तहत जिले के सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक वेबसाइट खुली रहेगी। जिस पर शिक्षकों के आनलाइन डाटा को चेक कर गड़बड़ी को दुरुस्त किया जा सकता है।


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. दीनबंधु शुक्ल का कहना है कि वर्ष 2014 में ही सभी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के डाटा की फीडिंग करवा दी गई थी। इस वर्ष जुलाई में भी डाटा की चेकिंग की गई थी। सबकुछ दुरुस्त है। लेकिन वर्ष 2014 में हुई बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक अब तक कक्ष निरीक्षकों को नहीं मिल सका है। जबकि इस वर्ष पुन: परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें