फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSEE काउंसिलिंग शुरु, शेड्यूल देखें यहां

Tue, 22 Jul 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेएसईई के तहत उत्तराखंड के संस्थानों में बीफार्मा, बीटेक लेटरल एंट्री, बीएचएमसीटी, एमसीए और एमसीए लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दुर्गम इलाकों के छात्रों के लिए दो हिस्सों में काउंसिलिंग
प्रदेश के दुर्गम इलाकों के छात्रों के लिए विवि ने काउंसिलिंग को दो हिस्सों में बांट दिया है। दूर दराज के छात्र पांच अगस्त को भी काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

मंगलवार को शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग में सुबह नौ बजे से दो बजे के बीच बीएचएमसीटी (होटल मैनेजमेंट) और बीटेक लेटरल एंट्री डिप्लोमा होल्डर्स की रिपोर्टिंग होगी।
विज्ञापन


23 जुलाई को बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री और 24 जुलाई को एमसीए, एमसीए लेटरल एंट्री के लिए रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद प्रथम चरण का दूसरा दौर पांच और छह अगस्त को आयोजित होगा।

विवि के उपकुलसचिव अवधेश नौटियाल ने बताया कि दोनों दौर में रिपोर्टिंग होने के बाद सीट अलॉटमेंट एक साथ किया जाएगा। कुमाऊं विवि के कुछ छात्रों की परीक्षाएं भी 24 व 26 जुलाई को होने की वजह से शेड्यूल में छूट दी गई है।
विज्ञापन


यह होगा दूसरा शेड्यूल
बीटेक लेटरल एंट्री फॉर बीएससी : 5 अगस्त 2014
एमसीए : 5 अगस्त 2014
एमसीए लेटरल फॉर बीसीए/बीएससी आईटी/बीएससी सीएस : 5 अगस्त 2014
बीएचएमसीटी : 5 अगस्त 2014
बीटेक लेटरल एंटी फॉर डिप्लोमा : 6 अगस्त 2014
बीफार्मा : 6 अगस्त 2014
बीफार्मा लेटरल एंट्री फॉर डिप्लोमा : 6 अगस्त 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें